Punjab Kesari MP ads

सोनिया गांधी से मिलेंगे CM कमलनाथ, कांग्रेस में मचे घमासान पर होगा बड़ा फैसला

Saturday, Sep 07, 2019-04:11 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री कमल नाथ आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वे सोनिया गांधी से को वन मंत्री उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह के आपसी विवाद की पूरी रिपोर्ट सौंपेगे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी की समझाइस के बाद ही दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी के नेताओं को अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया था।

PunjabKesari

MP में कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी से आलाकमान नाराज, मांगी रिपोर्ट
मध्यप्रदेश में चल रही घमासान से नाराज कांग्रेस आलाकमान ने सीएम कमलनाथ से दिग्विजय सिंह पर एक के बाद एक बयान जारी करने वाले मंत्री उमंग सिंघार पर रिपोर्ट तलब की थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस संबंध में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और वन मंत्री उमंग सिंघार से बात की थी। 

PunjabKesari

दिग्विजय ने की अपील, उसपर सिंघार का ट्वीट
शुक्रवार को दिग्विजय सिंह भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि मेरा सुझाव है नेताओं को अनुशासन में रहना चाहिए। वहीं, उमंग सिंघार ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए हमला बोला है। उमंग सिंघार ने ट्वीट करते हुए कहा- मेरा यह सुझाव है कि सभी को अनुशासन में रहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News