CM कमलनाथ का BJP पर वार, कहा- सत्ता के लालची देश को जातियों में बांट रहे हैं

5/16/2019 4:15:24 PM

भोपाल: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएं कमलनाथ ने कहा कि, हमारा देश-हमारा प्रदेश संस्कृतियों से भरा पड़ा है, लेकिन सत्ता के लालची देश को जातियों में बांटकर बंटवारा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश का विभाजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन अब प्रदेश की जनता, प्रदेश का युवा समझदार है और वह किसी के बहकावेे में आने वाला नहीं है। उसे पता है कि देश और प्रदेश को कौन बेहतर तरीके से चला सकता है।


 

पीएम मोदी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, केंद्र में भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले पांच वर्षों से देशवासियों को पागल बना रहे हैं, उन्हें अच्छे दिनों का लालच दे रहे हैं, 15 लाख रूपए एकाउंट में डालने का प्रलोभन देते रहे, लेकिन किस के खाते में डाल पाए वे 15 लाख रूपए। सिर्फ सपने दिखाते रहे, लेकिन अब देश के गरीबों को हर साल 72 हजार रूपए देने की वादा कांग्रेस ने किया है। यह भाजपा के झूठे वादों की तरह नहीं होगा। प्रदेश की जनता ने सच्चाई पहचानी और सच्चाई का साथ दिया। इसलिए अब परिवर्तन है और यह सच्चाई अभी और पहचाननी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की संस्कृति, कांग्रेस के सिद्धांत, कांग्रेस की सभ्यता का साथ दिया। लोकसभा में भी हमें सबका साथ चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने वचन दिया था कि कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाएंगे और यह करके भी दिखाया है। 

suman

This news is suman