श्रीगुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर CM कमलनाथ ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
11/12/2019 2:05:35 PM
भोपाल: श्रीगुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं भोपाल के नानकसर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने और दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद रहे।
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर आज भोपाल के हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका और दर्शन किया..#550YearsOfGuruNanakDevJi pic.twitter.com/c2NsmIymdv
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 12, 2019
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुनानक जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक जी सदभाव के प्रतीक रहे हैं। वे किसी देश के नहीं हैं गुरुनानक जी पूरे संसार के है। गुरु नानक देव जी ने हमें जो दिशा दी वह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है।
सिख धर्म के संस्थापक संत गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं..
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 12, 2019
गुरु नानक देव जी ने मानवता की सेवा करने का जो संदेश वर्षो पहले दिया था,उसका महत्व आज और ज्यादा बढ़ गया है।#550YearsOfGuruNanakDevJi pic.twitter.com/4ZVLHT9Y8R