CM कमलनाथ 10 जून को लेंगे विधायक पद की शपथ, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

6/8/2019 6:25:54 PM

भोपाल: सीएम कमलनाथ 10 जून को विधायक पद की शपथ लेंगे। एमपी विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति कमलनाथ को सुबह 10 बजे कमलनाथ को शपथ दिलाएंगे। बता दें, 17 दिसम्बर को कमलनाथ ने मुखमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त कमलनाथ विधानसभा के सदस्य नहीं थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव के साथ ही छिंदवाड़ा में विधानसभा के लिए भी चुनाव हुए थे, जिसमें कमलनाथ ने जीत हासिल की थी। नियमों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीनों के अंदर मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक बनना जरुरी है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश का सीएम बनने से पहले कमलनाथ 1991 से 1994 तक केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, 1995 से 1996 केंद्रीय कपड़ा मंत्री, 2004 से 2008 तक केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, 2009 से 2011 तक केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, 2012 से 2014 तक शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भारत की शताब्दी एवं व्यापार, निवेश, उद्योग नामक पुस्तक भी लिखी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News