Punjab Kesari MP ads

CM मोहन ने पिता की अस्थियों को क्षिप्रा में किया प्रवाहित, आज उज्जैन में होगा पूनमचंद यादव का चलित उठावला

Thursday, Sep 05, 2024-01:25 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पिता पूनमचंद यादव की अस्थियों को शिप्रा नदी में प्रवाहित किया। मुख्यमंत्री के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को निधन हो गया था। बुधवार गुरुवार को सुबह उज्जैन के भूखी माता मंदिर के पास उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया था। गुरुवार सुबह क्षिप्रा में उन्होंने पिता की अस्थियां प्रवाहित करके अस्थि विसर्जन की धार्मिक रस्म को पूरा किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और सम्मान के साथ पिता के अंतिम संस्कार की सभी विधियों का पालन किया। मुख्यमंत्री के पिता का चलित उठावले का आयोजन आज शाम 4:00 से 6:00 बजे तक उज्जैन के जंतर मंतर स्थित होटल अथर्व में किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News