Punjab Kesari MP ads

जर्मनी-यूके से MP के लिए निवेश की अपार संभावनाएं लेकर लौटे CM मोहन, दिल्ली में हुआ भव्य स्वागत

Saturday, Nov 30, 2024-12:05 PM (IST)

भोपाल (विनीत पाठक) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव विदेश यात्रा से वापस लौट आए हैं। लंदन और जर्मनी की यात्रा के बाद स्वदेश लौटे मुख्यमंत्री का दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से की गई छह दिवसीय विदेश यात्रा के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव दिल्ली लौट आए हैं और आज वे राज्य की राजधानी भोपाल वापस आएंगे।

PunjabKesari

डॉ यादव 24 नवंबर को यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की यात्रा पर गए थे। उनकी इस छह दिवसीय यात्रा के दौरान राज्य को निवेश के क्षेत्र में कई अहम सफलता प्राप्त हुईं। इसी क्रम में डॉ यादव ने आज एक्स पर पोस्ट किया,‘‘अवसरों की भूमि मध्य प्रदेश ... निवेश संबंधी यूनाइटेड किंगडम एवं जर्मनी के सफल प्रवास के बाद आज मध्यप्रदेश लौट रहा हूं।‘‘ आगामी दो माह बाद राजधानी भोपाल में वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) होगा। इसमें देश विदेश के निवेशक आएंगे। इसी संबंध में डॉ यादव विदेश यात्रा पर गए थे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News