Punjab Kesari MP ads

CM मोहन बोले- इंदौर की जनता ने उत्साह उमंग दिखाया है, चौथे चरण की सभी 8 सीटें जीत रहे हम

Saturday, May 11, 2024-08:10 PM (IST)

इंदौर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में विशाल रैली की। इस दौरान सीएम ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने दावा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सभी सीटें जीतेंगी। सीएम यादव ने कहा कि आज रोड शो करने के साथ हम चुनाव प्रचार के अभियान का अंतिम चरण की तरफ हम बढ़े हैं।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि इंदौर की जनता ने उत्साह उमंग दिखाई है। जनता के उत्साह-उमंग से पूरा इंदौर और मालवा मोदीमय हुआ है। इंदौर की सड़कों, गलियों और चप्पे-चप्पे पर बरसी प्रेम की बौछारों में "मोदी जी पर है विश्वास" का संदेश छुपा था। मुझे विश्वास है कि इंदौर की हुंकार देश की भी पुकार है और यही पुकार देश में एक बार फिर से मोदी सरकार लाएगी।

PunjabKesari

मुझे इस बात कि प्रसन्नता है कि इंदौर ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। हम ऐतिहासिक जीत के साथ इंदौर के साथ चौथे चरण की सभी आठ लोकसभा सीट जीतेंगे। हम सभी 29 सीटें ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतने की तरफ बढ़ रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News