CM मोहन ने दिव्यांग जन को देख उज्जैन में रुकवाया काफिला, मदद का दिया आश्वासन
Saturday, Mar 15, 2025-07:19 PM (IST)

उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड जाते समय दिव्यांगजन को देख अचानक काफिला रुकवाकर बातचीत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार से उतरकर स्वयं दिव्यांगजन के पास गए और चर्चा की। दिव्यांग राजेंद्र लोधी ने बताया कि वह गुना जिले के निवासी है। उज्जैन में कंप्यूटर टाइपिंग का कार्य करते है। गृह नगर में कार्य करने में ज्यादा सुविधा रहेगी।
मुख्यमंत्री मोहन ने आश्वस्त किया कि वह उसकी हर संभव मदद करेंगे। दिव्यांग लोधी ने इस पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग लोधी की हिम्मत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।