MP में 200 बेटियों की एक साथ शादी, CM मोहन यादव बोले- बेटियों का कन्यादान सबसे बड़ा पुण्य

Saturday, Mar 14, 2026-03:39 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि भारतीय संस्कृति के मूल में सामाजिकता और सद्भाव निहित है तथा इस सद्भाव को मजबूत करने में सामूहिक विवाह सम्मेलन एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि बेटियों के पाणिग्रहण संस्कार से बड़ा पुण्य का कार्य कोई नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बेटी के जन्म के साथ ही उसके परिवार को विवाह की चिंता सताने लगती थी, लेकिन अब Mukhyamantri Kanya Vivah/Nikah Yojana के माध्यम से राज्य सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह और निकाह करा रही है। इससे प्रदेश की हजारों बेटियों का घर बस रहा है।

PunjabKesariमुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को Shujalpur में आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में 200 बेटियों का विवाह और निकाह संपन्न हुआ, जिनमें 162 का पारंपरिक विधि-विधान से विवाह और 38 का कबूलियत के साथ निकाह कराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को मंगलाशीष के रूप में गृहस्थी बसाने के लिए 49-49 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि शादी-ब्याह में होने वाले अनावश्यक खर्च से बचें और अपने बेटे-बेटियों का विवाह सामान्य समारोह या सामूहिक विवाह सम्मेलन में करें, ताकि बचा हुआ धन उनके बेहतर भविष्य के लिए उपयोग किया जा सके।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा, आयुष और तकनीकी शिक्षा मंत्री Inder Singh Parmar ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना सामाजिक सुरक्षा और सद्भाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में विवाह समारोहों में बढ़ती फिजूलखर्ची समाज के लिए उचित नहीं है, इसलिए सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को बढ़ावा देना आवश्यक है। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत शुजालपुर की अध्यक्ष सीताबाई रामचंदर पाटोदिया, उपाध्यक्ष मंजूबाई गोविंदसिंह मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक और वर-वधु के परिजन उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News