Punjab Kesari MP ads

सीएम मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील - योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

Sunday, Jun 28, 2026-01:23 PM (IST)

भोपाल/बैतूल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में 28 जून की शुरुआत योगाभ्यास से की। उन्होंने सभी को अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करने का सन्देश भी दिया। इससे साथ-साथ उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष पौधा भी रोपा। उनकी योग और पौधरोपण करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर हुईं। सीएम डॉ. मोहन ने यहां के कॉफी बगान का निरीक्षण भी किया। 

PunjabKesariबता दें, मुख्यमंत्री. मोहन यादव ने यहां मयूर आसन,शीर्षासन सहित अन्य कठिन आसनों को भी करके दिखाया। इस दौरान प्रमुख रूप से ताड़ासन,वृक्षासन, त्रिकोणासान, भद्रासन  वक्रासन,भुजंगासन ,शलभासन आदि आसनों का स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में नाड़ी शोधन, तितली और भ्रामरी प्राणायाम भी किया गया। इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य मंगल सिंह धुर्वे, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे भी मौजूद थे। 

PunjabKesariऊर्जा प्रदान करता है योग

योगाभ्यास के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज बैतूल जिले के कुकरू में स्थानीय ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन, मन और आत्मा को संतुलन, ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता है। स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News