Punjab Kesari MP ads

CM मोहन यादव का विदेश दौरा अचानक टला, आखिर क्या है इसकी बड़ी वजह?

Saturday, Nov 21, 2026-10:11 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विदेश यात्रा स्थगित हो गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर सीएम मोहन ने अचानक ये फैसला क्यों लिया है। दरअसल, सीएम ने राज्य में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को देखते हुए विदेश यात्रा स्थगित की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर आज एक बैठक आयोजित की। बैठक में 7 से 11 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र की प्राथमिकता को देखते हुए नवंबर अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश के संदर्भ में होने वाली विदेश यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News