Punjab Kesari MP ads

संविधान निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर CM समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Friday, Dec 06, 2019-01:27 PM (IST)

भोपाल: आज बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर ट्वीट किया और कहा भारतीय संविधान रचकर भारत को सशक्त आधार देने वाले राजनितिज्ञ, अर्थशास्त्री, समाजसुधारक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनके चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।


ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान विधिवेत्ता व समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने भी देश के संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरा नमन नमन।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News