पन्ना दौरे पर पहुंचे CM, मीडिया कर्मियों ने किया बहिष्कार, नहीं की मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज

9/24/2021 7:37:09 PM

पन्ना (टाइगर खान): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पन्ना दौरे पर थे। इस बीच उन्होंने जनता को संबोधित किया। लेकिन इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहिष्कार किया। जिसका कारण ये बताया जा रहा है कि जनसंपर्क कार्यालय से मीडिया कर्मियों को आमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया। मीडिया कर्मियों का कहना है कि आमंत्रण कार्ड न देकर पत्रकारों के सम्मान को ठेस पहुंचाई गई है। वहीं अब ये बात भी सामने आ रही है कि सीएम के प्रोग्राम के कुछ देर पहले ही व्हाट्सअप न्यूज ग्रुपों में मैसेज कर पत्रकारों को आमंत्रित किया गया।



यही नहीं, मीडिया कर्मियों ने पन्ना कलेक्टर को लेकर भी नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि पत्रकारों में रोष और असंतोष के चलते मुख्यमंत्री का कवरेज नहीं किया गया। तो वहीं CM के शासकीय प्रोग्राम के आमंत्रण पत्र में कांग्रेस विधायक शिव दयाल बागरी का नाम भी नहीं छापा गया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सीएम शिवराज का विरोध किया।  


 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari