Punjab Kesari MP ads

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले CM साय, संगठन और राज्य से जुड़े मुद्दों पर की अहम चर्चा

Friday, Oct 02, 2026-07:20 PM (IST)

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। सीएम साय नितिन नबीन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे और संगठन और छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सीएम साय ने इस मुलाकात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News