G-20 के अंतर्गत Think-20 की बैठक को CM शिवराज ने किया संबोधित, बोले- प्रकृति प्रेम हमारी संस्कृति है

1/16/2023 7:08:08 PM

भोपाल(विवान तिवारी) : मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में चल रहे थिंक 20 बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 देशों के 94 प्रतिनिधियों को संबोधित किया, उन्होंने सबसे पहले विश्व भर से आए डेलिगेट्स का अभिवादन किया और कहा कि वह उनका अभिनंदन कर रहे हैं। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि भौतिक प्रगति की चाह में हमने प्रकृति का अंधाधुंध शोषण किया है, इसलिए हम क्लाइमेंट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के संकट का सामना कर रहे हैं।

पर्यावरण को बचाने के लिए सारे देशों को सोचना पड़ेगा। प्रकृति के साथ प्रगति होनी चाहिए। बिना जनता की सहभागिता के यह संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताप विद्युत की जगह वैकल्पिक ऊर्जा और पर्यावरण मित्र तकनीकी का उपयोग करने पर जोर दिया है और वर्ष 2030 तक के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इस दिशा में मध्य प्रदेश काम कर रहा है।

PunjabKesari

• विकसित देशों ने अंधाधुंध प्रकृति का शोषण किया है: शिवराज

संबोधन के दौरान सीएम ने ये कहा कि मेरा-तेरा की सोच छोटे दिल वालों की होती है। धरती मनुष्य के लिए हैं। भारत ने यही बात कही है। सबसे में परमात्मा का अंश है। प्रकृति प्रेम हमारी संस्कृति है। हमारे यहां प्राणियों, पहाड़, नदी और वृक्षों की पूजा होती है। अद्वैत भाव दुनिया से मतभेद को मिटा सकता है और प्रगति पथ पर ला सकता है। आज प्रकृति का शोषण हो रहा है। विकसित देशों ने अंधाधुंध प्रकृति का शोषण किया है। जबकि, शोषण नहीं दोहन होना चाहिए।

पर्यावरण पर बात करते हुए उन्होंने ये कहा कि मध्य प्रदेश ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है। मैं स्वयं प्रतिदिन पौधारोपण करता हूं। जन्मदिन या अपनों की स्मृति में पौधा लगाने का आव्हान किया है। अंकुर अभियान चलाया। आज तक 37 लाख लोग पौधे लगा चुके हैं। पानी बचाने के लिए जलाभिषेक अभियान चलाया। प्रधानमंत्री ने बूंद-बूंद पानी सहेजने का आव्हान किया तो हजारों अमृत सरोवर बन गए। साढ़े चार लाख जल संरचनाएं बन गईं।

PunjabKesari

वही उन्होंने यह भी कहा कि नहर से सिंचाई की जगह पाइप से पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है। सौर ऊर्जा पांच हजार मेगावाट बन रही है। जलाशय में भी पानी के ऊपर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर तो भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी है। जनता का साथ मिला तो समाधान निकला। जी 20 का सूत्र वाक्य भी पृथ्वी एक है, सबके लिए है। हमारी चिंता और लक्ष्य एक होना चाहिए। आगे निकलने की अंधी दौड़ न लगाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि जी 20 ही क्यों, ऐसा एक मंच होना चाहिए, जहां पूरा विश्व एक हो जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News