इंदौर हादसे में 12 लोगों की मौत पर भावुक हुए CM शिवराज, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50 हजार रु. की मदद का ऐलान

3/30/2023 6:25:34 PM

इंदौर(गौरव कंछल): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बलेश्वर मंदिर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अनेक प्रयासों के बाद 12 नागरिकों को बचाया नहीं जा सका। घटना की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि घटना में दिवंगत लोगों के परिजन को पांच पांच लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। घायलों के नि: शुल्क उपचार के साथ 50 हजार प्रति घायल को राशि प्रदान की जाएगी।

बता दें कि रामनवमी पर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के पटेल नगर के शिव मंदिर में हवन के दौरान मंदिर के अंदर बानी बावड़ी धंस गई। इस दौरान बावड़ी की छत पर कई लोग बैठे थे। वजन ज्यादा होने की वजह से छत टूट गई और कई भक्त उसमें गिर गए। कई दीवाल से सटके बैठे रहे। बावड़ी में चार से पांच फीट पानी है और इसकी गहराई तकरीबन 40 फीट बताई जा रही है। गिरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी हैं। यह मंदिर करीब 60 साल पुराना है। कन्या पूजन का कार्यक्रम था, इसलिए मंदिर में भीड़ ज्यादा थी।

 

 

 

 

 

 

meena

This news is Content Writer meena