द्रोपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट समर्थक बने CM Shivraj, बोले- यह मेरा परम सौभाग्य

6/24/2022 5:56:22 PM

भोपाल(विवान तिवारी): सीएम शिवराज सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव की एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के ग्रुप में हस्ताक्षर किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में फर्स्ट सेकंडर (प्रथम समर्थक) के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।


 



इससे पहले पीएम मोदी व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ CM Shivraj Singh राष्ट्रपति के नामांकन पत्र दाखिल प्रक्रिया में शामिल हुए। सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे विश्वास है कि द्रौपदी मुर्मू न केवल जनजातीय और कमजोर वर्ग की सशक्त आवाज सिद्ध होंगी, बल्कि राष्ट्र की प्रगति एवं उन्नति को नई गति भी प्राप्त होगी।


 



बता दे राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र पर नई दिल्ली में प्रहलाद जोशी के आवास पर सीएम शिवराज ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र सिंह यादव और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उनके साथ उपस्थित रहे।

meena

This news is Content Writer meena