CM शिवराज ने प्रदेश के कलेक्टरों को दिए ये जरूरी निर्देश

6/17/2018 3:14:17 PM

जबलपुर: CM शिवराज ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रदेश के कलेक्टरों निर्देश दिए हैं कि वे सभी श्रमिकों को संबल योजना का लाभ दिलावाएं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक शिविर लगाकर श्रमिकों के पंजीकरण कराने होंगे। वहीं स्मार्ट कार्ड का वितरण भी किया जाएगा। अधिकारियों को इस बात से डरने की जरूरत नहीं है। अगर गलती से किसी ने अपने आपको श्रमिक बताकर पंजीकरण करा भी दिया है तो इसके लिए योजना के नियमों में बदलाव किया गया है।

श्रमिक स्व घोषणा पत्र भरेगा, जिसके आधार पर उसका पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए अफसरों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। वहीं कलेक्टर छवि भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में श्रमिक पंजीयन के मामले में जबलपुर तीसरे नंबर पर चल रहा है। यहां 5 लाख 56 हजार श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। अभी छूटे हुए श्रमिकों के पंजीकरण कराने शिविर लगाए जाएंगे।

 

suman

This news is suman