हिनोतिया में बाढ़ पीड़ितों से मिले CM शिवराज, बोले- बारिश से टूटे घरों को PM आवास के तहत बनाया जाएगा

9/1/2022 5:36:33 PM

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति) : CM शिवराज सिंह चौहान आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हिनोतिया पहुंचे। CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज गणेश भगवान विराजित हुए हैं। उनकी पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति और बाढ़ प्रभावितों के लिए हर संभव मदद पहुंचाने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि जिनके घर टूट गए हैं। उनके पक्के मकान पीएम आवास के तहत बनेगा लेकिन उसमें समय लगेगा ऐसे में छत देना उनकी प्राथमिकता है।
 



वही सामूहिक रूप से लोग एक साथ निर्माण सामग्री लेकर खर्चे को कम कर सकते हैं। वहीं शासन द्वारा अनाज उपलब्ध कराए जाने की बात कही। साथ ही किसानों के लिए आरबीसी नियम के साथ साथ फसल बीमा का लाभ भी दिलाए जाने की बात कही गई।



इस दौरे के दौरान सागर सांसद राज बहादुर सिंह, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश सिंह जादौन, पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीणा, पूर्व विधायक रूद्रप्रताप सिंह, सहित अधिकारी मौजूद रहे।

meena

This news is Content Writer meena