पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर CM ने वीर जवानों को दी श्रद्वांजलि, अश्विनी कुमार की शहादत को किया याद

2/14/2021 2:36:46 PM

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्वांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि देश का कण-कण युगों-युगों तक वीर जवानों की शहादत का ऋणी रहेगा।

PunjabKesari

कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की आज दूसरी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए गए थे, जिसके बाद भारत ने एयर स्ट्राइक कर जवानों की शहादत का पाकिस्तान से बदला लिया था।  

PunjabKesari

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों में मध्यप्रदेश का एक जांबाज अश्विनी कुमार ने शहादत पाई थी। अश्विनी कुमार सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में तैनात थे। अश्विनी साल 2014-15 में सीआरपीएफ की 35वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के बाद शहीद अश्विनी की पहली पोस्टिंग 2017 में श्रीनगर में हुई थी। परिवार में सबसे छोटे अश्विनी को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। अश्विनी चार भाइयों में सबसे छोटे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलवामा हमले के वीर जवानों का हमारे सैनिकों ने बालाकोट में घुसकर बदला लिय था। भारत अब इस तरह की उद्दण्डता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। ये बात पाकिस्तान अच्छे से समझ ले।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News