CM शिवराज का किसानों को बड़ा तोहफा, फसल नुकसान पर सरकार देंगी ज्यादा मुआवजा, जानिए कैबिनेट बैठक के अहम फैसले

4/25/2023 6:20:21 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बड़ी सौगात दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट मीटिंग में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल खराब होने पर किसानों को दी जाने वाली राहत राशि में वृद्धि की गई है। वहीं प्रदेश में मिलेट अनाज(मोटे अनाज) को बढ़ावा देने के लिए बैठक में सभी मंत्रियों को मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे गए। इसमें बिस्‍किट, बाजरा खिचड़ा, पापड़, खीर, सैंडविच, कटलेट शामिल थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटे अनाज, मिलेट्स को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत उपयोगी है।

इसके अलावा शिवराज कैबिनेट में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

  • प्रदेश में 45 नए दीनदयाल रसोई केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। सीएम शिवराज ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि इस योजना को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर विचार किया जाए।
  • एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए योजना की स्वीकृति दी गई। इसमें किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सरसों, चना, बासमती चावल, कोदो और कुटकी को चुना गया है।
  • इंदौर में देवी अहिल्या माता के स्मारक और प्रतिमा की स्थापना के लिए निश्शुल्क भूमि देने का निर्णय लिया गया।
  • प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों में आउटसोर्स पर कार्यरत लाइनमेन को एक हजार रुपये अतिरिक्त जोखिम भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया।
  • पन्ना जिले में दो सिंचाई परियोजनाओं की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।

meena

This news is Content Writer meena