सीएम शिवराज बोले- राहुल गांधी की मानसिक आयु 5 साल, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को बताया मुखौटा

3/16/2023 7:18:21 PM

भोपाल(विवान तिवारी): सीएम शिवराज चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को मुखौटा बताया है। सीएम चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले और जो टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग हैं, वह इनके साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हैं। राहुल गांधी अपरिपक्व नेता हैं। उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह हैं।

सीएम शिवराज ने कहा कि भारत जोड़ों केवल बहाना है। कांग्रेस ने तो पहले भी तोड़ने का काम किया है। अगर सरदार वल्लभभाई पटेल नहीं होते तो कर्नाटक का एक हिस्सा भारत में मिला ही नहीं था तो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने वो काम किया, तो भारत जोड़ो नहीं इनके दिमाग में तो भारत तेरे टुकड़े होंगे जो टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग हैं। वह इनके साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हैं। अजीब पार्टी है कांग्रेस मुझे समझ में नहीं आता। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे हैं लेकिन खड़गे सोनिया गांधी के परिवार के कब्जे में हैं। वह अपने मन से कुछ कर ही नहीं सकते। नकली चेहरा सामने आए वह तो मुखौटा है, असली सूरत तो सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका है। उनका हर जगह अपमान करते हैं। उनकी चलती चलाती कहीं है नहीं। अभी छत्तीसगढ़ में अधिवेशन हुआ। वह खड़े रहे छतरी लगी तो सोनिया गांधी जी के सिर पर यह कांग्रेस है। खड़गे जी तो मुखौटा बने हैं। रोज उनको अपमानित करने का काम करते हैं यह कांग्रेस तोड़ो भी है और भारत तोड़ो की कोशिश भी है।राहुल की मानसिक आयु 5 वर्ष से कम यहां भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग कर रहे टुकड़े टुकड़े गैंग यात्रा में साथ निकली राहुल विदेश जाकर देश की आलोचनाएं कर रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena