औरंगाबाद हादसे के बाद बोले CM शिवराज, श्रमिक भाई पैदल न आएं, हम आपको वापस लाएंगे

5/8/2020 6:09:29 PM

भोपाल (इजहार हसन खान): प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाहर फंसे श्रमिकों से अपील करते हुए कहा है कि वह पैदल चलकर अपने घर के लिए न निकलें, उनको वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर एक मजदूर को वापस लाया जाएगा।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात औरंगाबाद ट्रेन हादसे के बाद कही।  


CM शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘मेरे हर श्रमिक भाई-बहन से मेरी ये विनम्र अपील है कि वो चलते हुए अपने घरों की तरफ़ न निकलें, हमने आप सब को घर लाने हेतु उचित व्यवस्थाएँ की है और ये प्रक्रिया ज़ोरों से चल रही है। हर राज्य के साथ बात कर, रेलेवे के साथ मिल कर ये पूरा मिशन पूरा किया जा रहा है। ये पूरी प्रक्रिया लगातार जारी है। इस में थोड़ी देर लग सकती है लेकिन हम सब को वापस लाएंगे। धैर्य रखें और मुझ पर भरोसा रखे। मैं हमेशा आप के साथ था, हूं, और रहूंगा। आप जहां हो वहीं रहे, कृपया पैदल चल कर न आए और हम से जल्द से जल्द सम्पर्क करें।
 

CM ने कहा कि प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों को SMS के द्वारा भी संदेश भेजे जा रहे है। अब तक हम तक़रीबन 80000 श्रमिकों को वापस ला चुके हैं। हम देश के हर राज्य के अखबारों में विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया द्वारा उन तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रदेश के सभी विधायक लगातार उनके सम्पर्क में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि उनके लिए प्रदेश में एक कॉल सेंटर लगा कर टोल फ्री नम्बर 0755-2411180 भी जारी किया है।
 

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar