सरोज की शिकायत पर गरमाई सियासत, CM बोले- अजय कराएं अपनी मां का इलाज

6/20/2018 7:23:01 PM

सीहोर : कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज कुमारी की तरफ से कोर्ट में दायर किए गए भरण पोषण और घरेलू हिंसा के परिवाद के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। भाजपा और कांघ्रेस नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

सरोज के बेटे और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस सारे मामले को भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हर तरह के षड़यंत्र करने के मू़ड में है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने भाजपा की भूमिका के सवाल पर कहा कि वो वकील तो सीएम के ही हैं, जिन्होंने मेरे खिलाफ शिवराज सिंह और साधना सिंह की तरफ से एक करोड़ का मानहानि का दावा किया है।

वहीं, अजय सिंह के इस बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएम शिवराज ने कहा है कि ‘नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह कहते हैं कि सरकार ने कुछ ऐसा किया जिससे उनकी ही मां उनके खिलाफ हो गई। उनकी मां की उम्र 83 साल है, क्या वो किसी के कहने पर बेटे के खिलाफ हो जाएंगी, जो वो सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजय सिंह सरकार पर आरोप लगाने की बजाए मां को घर ले जाकर उनका इलाज कराएं क्योंकि मां, मां होती है। मां से बड़ी कोई दौलत नहीं होती। इस तरह से सरकार पर आरोप लगाना घटियापन की है’।

Prashar

This news is Prashar