shivraj ने रातभर पलक नहीं झपकाई: 2 बजे अफसरों के साथ मीटिंग, 3 बजे घायलों से मुलाकात, जानिए पूरी एक्टिविटी

6/6/2022 12:22:49 PM

भोपाल: देहरादून पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान

 

  • शिवराज ने रातभर पलक नहीं झपकाई
  •  
  • देहरादून में शिवराज ने संभाला मोर्चा 
  •  
  • अस्पताल जाकर घायलों से मिले 
  •  
  • पुलिस कंट्रोल रूम भी गये
  •  
  • मृतक परिवारों को 5-5 लाख
  •  
  • घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की
  •  
  • सीएम शिवराज सिंह ने रक्षा मंत्रालय से बात की 
  •  
  • मृतकों के शवों को एयरलिफ्ट किया जाएगा

यमुनोत्री हादसा 

यमुनोत्री हादसे में 25 से लोगों की मौत हो चुकी है। बस में 30 लोग के सवार होना बताया जा रहा है। सभी मरने वाले लोग मध्य प्रदेश हैं। बस में 30 लोग सवार थे। इनमें 28 यात्री,1 क्लीनर और एक ड्राइवर था। बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से आ रही थी। उत्तरकाशी बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में एक बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मुआवजे की घोषणा की है। 

 

पन्ना जिले के रहने वाले थे सभी मृतक 

हादसे का शिकार हुई बस में पन्ना जिले के तीर्थयात्री सवार थे। वहीं इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। चौहान रात को देहरादून में पूरे राहत कार्यों और घायलों की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग के साथ सुबह होते ही उत्तरकाशी जिले के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 

शिवराज ने ट्वीट करके जताया शोक

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh