मनुआभान टेकरी में बनी महारानी पद्मावती की 15 फीट ऊंची प्रतिमा, CM शिवराज ने किया अनावरण

5/22/2023 4:02:12 PM

भोपाल (विवान तिवारी): सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ( CM Shivraj Singh) ने महारानी पद्मावती की प्रतिमा का अनावरण किया। भोपाल के मनुआभान टेकरी पर महारानी पद्मावती की 15 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। जिसकी लागत अंदाजन 35 लाख रुपए बताई जा रही है। अनावरण समारोह में सीएम शिवराज सिंह के साथ नरेंद्र सिंह तोमर और लक्ष्यराज सिंह उपस्थित रहे।



धातु से बनी रानी पद्मावती की 15 फीट ऊंची यह प्रतिमा करीब 35 लाख रुपए से बनाई गई है। इसका निर्माण मनुआ मान टेकरी पर प्रस्तावित भारत माता परिसर के समीप किया गया है।



जानिए कौन थी रानी पद्मावती

रानी पद्मावती चित्तौड़ की रानी थी उन्हें पद्मिनी के नाम से भी जाना जाताहै। उनके शौर्य और बलिदान के किस्से इतिहास में काफी मशहूर हैं। रानी पद्मावती की शादी राजा रत्नसिंह के साथ हुई थी। अपनी खुबसूरती के साथ अपने कार्यकुशलता के लिए भी जानी जाती थी। इतिहासकारों के अनुसार, रानी पद्मावती ने आग में कूदकर जान दी थी जिसे जौहर के रुप में जाना जाता है। बताया जा रहा है कि अलाउद्धीन खिलजी ने चित्तौड़ पर आक्रमण कर दिया था और धोखे से राजा रत्न सिंह को बंदी बनाकर उनकी हत्या कर दी थी। राज्य की हार देखकर और राजपुताना संस्कृति की आन-बान-शान की खातिर रानी पद्मावती ने आग में कूदकर जान दे दी थी।

meena

This news is Content Writer meena