CM शिवराज ने परिवार समेत बाबा महाकाल के दर्शन, अच्छी बारिश के लिए जताया आभार

9/11/2023 2:50:15 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक बार फिर परिवार समेत उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना की और प्रदेश में हुई अच्छा बारिश के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय भी मौजूद थे। यहां नागझिरी स्थित हेलीपैड पर स्थानीय भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री कि अगवानी कर स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री सीधे महाकाल मंदिर पहुंचे और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गर्भ गृह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया।

इससे पहले सीएम शिवराज सिंह पिछले सोमवार को अच्छी बारिश की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में महा रूद्र यज्ञ में शामिल हुए थे। इसके बाद बाबा महाकाल की कृपा से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ। इसी के चलते आज मुख्यमंत्री बाबा महाकाल का आभार व्यक्त करने उज्जैन आये।

meena

This news is Content Writer meena