CM शिवराज ने दी रक्षाबंधन की बधाई, बहन को बताया आशीर्वाद देने वाली ‘शक्ति स्वरूपा’

8/26/2018 12:26:23 PM

भोपाल : देशभर में आज भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अटूट स्नेह के त्योहार पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भी सभी प्रेदशवासियों और भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही प्रदेशवासियों से महिला सुरक्षा के लिए भी आग्रह किया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट के जरिए प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है ‘भाई-बहन के अटूट स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को शुभकामनाएं। बेटी ईश्वर का वरदान हैं, तो बहन आशीर्वाद प्रदान करने वाली शक्ति स्वरूपा। आइये, बहन-बेटी की रक्षा और उनकी तरक्की का संकल्प लें।
 

Prashar

This news is Prashar