CM शिवराज ने 7 राज्‍यों को लिखी चिट्ठी, पूछा- आपके यहां से कितने मजदूर MP में आएंगे

5/17/2020 12:39:49 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को पत्र के माध्यम से पूछा है कि आपके यहां से कितने मजदूर मध्य प्रदेश में आएंगे? इसके बारे में मुझे जानकारी दी जाए। सरकार को यह पता नहीं कि अन्य राज्यों से कितने श्रमिक मजदूर किस समय मध्य प्रदेश में आने वाले हैं। साथ ही पत्र में सीएम शिवराज ने कहा कि यदि जानकारी मिली तो मध्य प्रदेश सरकार उनकी पूरी मदद करने की दिशा में काम करेगी।

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। इसके चलते अधिकांश कल- कारखाने बंद हैं। इस वजह से मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। उनके खाने के लाले पड़ गए हैं। ऐसे में वे पैदल और ट्रकों में छिपकर जैसे-तैसे अपने गृह राज्य पहुंचने की कोशिश में जुटे हैं। मजदूरों को घर भेजने के लिए केंद्र सरकार स्पेशल ट्रेनें भी चला रही हैं। इसके बावजूद भी कई मजदूर पैदल ही घर जा रहे हैं। इस दौरान वे रास्ते में हादसे के शिकार भी हो रहे हैं।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh