छतरपुर में CM योगी बोले- डबल इंजन की सरकार आपको सुरक्षा की गारंटी देती है

Tuesday, Nov 14, 2023-04:51 PM (IST)

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज छतरपुर के लवकुश नगर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा कि  भारत का दर्शन प्रभु राम के दो पुत्र लव और कुश जिनके नाम पर इस नगर का नाम लव कुश नगर रखा गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को जिताने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत इस दुनिया में नई राह दिखा रहा है। भारत के बारे में दुनिया के नजरिया बदला है। पूरी दुनिया भारत को सकरात भाव से देख रही है। जहां कहीं भी संकट होता है दुनिया भारत पर आशाओं की निगाहें दिखती है। भारत के प्रति दुनिया को एक आशा है भारत की प्रति याद करिए 2014 के पहले भारत को भारत का दुनिया में सम्मान नहीं था दुनिया महत्व नहीं देती थी। दुनिया में लोगों का नजरिया कुछ और था। 2014 के बाद लोगों का नजरिया बदला है। डबल इंजन की सरकार से पहले दुश्मन भारत देश में घुसपैठ करते थे। लेकिन अब आतंकवाद की धरती पर जाकर उसको सबक सिखाने वाला हिंदुस्तान बना है।

PunjabKesari

भारत के नए नए रूप में किर्तीमान स्थापित कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में हाईवे बन रहे हैं। एक्सप्रेस भी बन रहे हैं। एयरपोर्ट बन रहे हैं। बड़े-बड़े नेशनल इंटरनेशनल स्टेडियम बन रहे हैं। एम्स बना रहे हैं। आईआईटी और आईआईएम बना रहे हैं। वन जिला में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। नए भारत में केदारपुर फिर से बस गया है अब 500 वर्षों बाद अयोध्या में रामलला विराजमान होने वाले हैं।

PunjabKesari

बहुजन समाज पार्टी कितने लोग हैं। एक सदस्य सिंगल आदमी एक सदस्य यानी कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की जनता ने और इन दोनों को उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुत नजदीक से समझाया और मैं आज आपके पास आया हूं। भाभी बहनों मध्य प्रदेश 20 वर्षों में अगर बीच में कालखंड को तोड़ दें जब कांग्रेस सत्ता त्यागी थी। 20 वर्ष में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सबसे पहले काम बीमारू राज्य की श्रेणी में बांधने का काम किया।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की आवश्यकता है, यहां के नौजवान की आवश्यकता है, यहां के अन्नदाता की आवश्यकता है, यहां की बहन और बेटियों की आवश्यकता है, डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार फिर से मध्य प्रदेश में आए और इसीलिए मैं आपसे अनुरोध करने के लिए यहां आया हूं कि भाइयों बहनों सुरक्षा की गारंटी भाजपा देगी सुरक्षा का कितना बेहतर वातावरण भाजपा में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News