14 दिसंबर सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9.2 डिग्री पर लुढ़का

12/15/2018 10:02:17 AM

सागर: शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा। यहां सुबह से ही ठंड ने अपनी असर दिखाना शुरु कर दिया। दिन भर उत्तर- पूर्व दिशा की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिर कर 22.5 डिग्री पर पहुंच गया। 

यह अब तक का सबसे कम तापमान है। इस सीजन में बीती रात पहली बार न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री तक लुढ़का है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो मौसम स्थिर रहेगा। ठंड बढ़ने का कारण बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र है। सीमावर्ती राज्यों मे बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं आने की संभावना है।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR