Punjab Kesari MP ads

सड़क हादसा देख चलते चलते रुके कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, घायलों को सरकारी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Wednesday, Nov 04, 2026-08:07 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी) : जबलपुर के बिलहरी क्षेत्र में डीमार्ट के पास सवारियों से भरी एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सवार यात्री ऑटो रिक्शा में फंस गए और कुछ यात्री उसके नीचे दब गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और घटना स्थल पर पहुंचकर ऑटो रिक्शा में सवार यात्रियों को बचाने में मदद की।

PunjabKesari

कलेक्टर विश्वकर्मा ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ मिलकर पलटी हुई ऑटो को सीधा कराया और उसमें फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने हादसे में घायल यात्रियों को पीछे से आ रही खनिज विभाग के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को मौके से फोन कर घायलों का समुचित एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ऑटो रिक्शा में तीन महिलाएं, एक बच्चा, एक पुरुष और चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। इनमें एक बच्चा और एक महिला सहित चार व्यक्तियों को घायल होने पर खनिज विभाग के वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।कलेक्टर विश्वकर्मा की तत्परता और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News