कलेक्टर इलैयाराजा टी का जुदा अंदाज, जनसुनवाई में जनता को मिला चाय-नाश्ता

11/1/2022 7:28:18 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जन सुनवाई हुई लेकिन इस बार की जनसुनवाई बेहद खास थी। जनसुनवाई में सुशासन तो पहले ही नजर आता था लेकिन इस बार नैतिकता और संवेदनशीलता भी नजर आई जब दूर-दूर से अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर इलैयाराजा टी के पास लोग पहुंचे तो उनका स्वागत चाय बिस्किट के साथ अपर कलेक्टर विमलेश सिंह ने किया।

PunjabKesari

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर जबलपुर इलैयाराजा टी ने नई व्यवस्था का आगाज किया। जहां पर लोग कलेक्ट्रेट परिसर में कुर्सी में बैठे मिले। वही उनके लिए चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। ऐसा माहौल पाकर अब अपनी पीड़ा को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग काफी खुश भी नजर आए। वैसे तो मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालय में हॉफ टाइम के बाद छुट्टी करने का आदेश था लेकिन कलेक्ट्रेट में 4 बजे तक जनसुनवाई चलती रही। जब तक आखिरी व्यक्ति की शिकायत का समाधान नहीं किया तब तक कलेक्टर जमे रहे। कलेक्टर ने कहा कि लोग दूर-दूर से आते हैं लिहाजा एक छोटा सा प्रयास मेरे द्वारा किया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।

PunjabKesari

जबलपुर कलेक्ट्रेट में दूर-दूर से लोग अपनी समस्या को लेकर आते हैं। उम्मीद करते हैं कि उनकी समस्या का समाधान हो जाए। जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी की खास बात यह है कि वे किसी को भी निराश नहीं करते सभी की समस्या को सुनते हैं और उसका समाधान जरूर करते हैं। शायद यही कारण है कि जनसुनवाई में आये  लोग न्याय पाकर ही अपने घर को जाते हैं। जबलपुर कलेक्टर जिस तरह से जनसुनवाई कर रहे हैं। वह अपने आप में सुशासन को स्थापित कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News