मध्यप्रदेश: कलेक्टर ऑफिस में अधिकारी पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए!

7/17/2019 3:12:58 PM

ग्वालियर: वाकई अजब है MP, क्योंकि यहां कुछ अजीबोगरीब सुनने को मिलता ही रहता है। लेकिन इस बार तो कुछ अद्भुत ही सुनने को मिल रहा है। ग्वालियर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों की बेहद शर्मनाक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप है कि ड्यूटी के समय दफ्तर में वे अश्लील फिल्म देख रहे थे। चौंकाने वाली बात है कि एक दो नहीं बल्कि छह अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी टाइम में ऐसी हरकत करते पकड़े गए। मामला प्रकाश में आने के बाद इन सभी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

दरअसल, कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया था। उस वक्त सारे अधिकारी व कर्मचारी उस मीटिंग में मौजूद थे। आदेश के अनुसार अधिकारी न तो अपनी जगह से उठ पाए और ना ही अपने ऑफिस के कम्प्यूटर से हिस्ट्री डिलीट कर पाए। जब तीन सदस्यीय टीम ने ऑफिस पहुंचकर कम्प्यूटरों की हस्ट्री चेक की तो उसमें पोर्न साइट्स, यूट्यूब और हॉटस्टार देखे जाने का पता चला। ऑफिस में कर्मचारी और अधिकारियों के इस व्यवहार की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। अब आला अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट ऑफिस में स्थित कम्प्यूटर पर अवैध साइट ब्लॉक कराने की तैयारी कर ली है।

वहीं इस मामले में कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा है कि कलेक्ट्रेट ऑफिस में लोग अपने काम करने के लिए यहां-वहां भटकते रहते हैं मगर अफसर अश्लील फिल्में देखने में व्यस्त हैं।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar