कॉमेडियन भारती सिंह व डिप्टी सीएम देवड़ा ने किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर भावुक हुई भारती

2/22/2024 11:08:23 AM

उज्जैन(विशाल सिंह): कॉमेडियन भारती सिंह व मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने भस्म आरती में भी शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए।

आरती के बाद भारती ने कहा, 'भगवान से कुछ भी मांगने का समय नहीं मिला। मैं तो बस महाकाल को देखती रही। आंसू निकल रहे थे। जैसे बच्चे को तैयार करते हैं, ऐसा लगा महाकाल तैयार हो रहे हैं। जो मेरी कॉमेडी पसंद करते हैं, उन सभी पर महाकाल का आशीर्वाद बना रहे।'

वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा, 'आज परिवार के साथ भस्म आरती में शामिल हुए हैं। बाबा महाकाल से यही प्रार्थना है कि हमारा देश प्रगति करे, सभी लोग खुश रहें।

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर मंदिर के गुरुवार तड़के 4 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। पंडे - पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा का अभिषेक पूजन किया। मस्तक पर रजत चंद्र के साथ त्रिनेत्र और त्रिपुंड अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

meena

This news is Content Writer meena