MP के सरकारी ऑफिस ने कर दी हर हर योगी, 'कांग्रेस' को बताया डूबता हुआ जहाज

5/27/2022 2:54:54 PM

भोपाल: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बसपा के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने नकुल दुबे को पार्टी में शामिल कराया। जानकारी के मुताबिक पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने से पहले दुबे ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी।

'कांग्रेस' को बताया डूबता जहाज

नकुल दुबे को कांग्रेस में शामिल कराने के मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘बसपा के स्तंभ माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल हुए हैं। हमारा मानना है कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।  लेकिन नकुल दुबे के कांग्रेस में शामिल होने पर कई जगहों से प्रतिक्रियाएं आ रही है। पीआरओ जेएस नीमच ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा कि बुझे हुए चिरागों से रोशनी नहीं आती है। कांग्रेस एक डूबता जहाज है।  

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh