कंप्यूटर बाबा को नहीं मिलेगा हेलीकॉप्टर, प्रदेश सरकार ने किया साफ मना

6/14/2019 3:04:54 PM

भोपाल: क्षिप्रा नदी न्यास के नव नियुक्त अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा की हेलीकॉप्टर की मांग प्रदेश सरकार ने नामंजूर कर दी है। सरकार का कहना है कि वह उन्हें नर्मदा परिक्रमा के लिए हेलीकॉप्टर मुहैया नही करवाएंगी। उनका काम बैठकें लेना है।



जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार ने कंप्यूटर बाबा को एक बड़ा झटका देते हुए उनकी हेलीकॉप्टर की मांग मानने से इंकार कर दिया है। मीडिया से बातचीत दौरान प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार उनकी ये मांग स्वीकार नहीं करेगी।  कंप्यूटर बाबा को नदी न्यास का अध्यक्ष बनाया है, उनका काम बैठकें लेना है। हेलीकॉप्टर की उन्हें जरूरत नहीं है। कंप्यूटर बाबा को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, साथ ही उन्हें नर्मदा में अवैध उत्खनन रोकने और पेड़-पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी है, फिलहाल कंप्यूटर बाबा को अभी वही करना है।



गौरतलब है कि, नर्मदा, मंदाकिनी और क्षिप्रा नदी न्यास के नव नियुक्त अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से नर्मदा नदी के निरीक्षण के लिए हेलीकाप्टर की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि नर्मदा का जल्द से जल्द निरक्षण करने के लिए हेलीकॉप्टर चाहिए। लेकिन प्रदेश सरकार ने बाबा की इस मांग को मानने से इंकार कर दिया है।

meena

This news is meena