Punjab Kesari MP ads

मान गए,कंडक्टर की बेटी और मजदूर के बेटे ने दिखा दिया दम,सारी बाधाएं पार कर मानसी शर्मा और अजय जाटव का कमाल

Wednesday, Apr 15, 2026-06:22 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परिणामों में बैरसिया तहसील के दो विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया है कि "हौसलों से ही उड़ान होती है।" ग्राम बरखेड़ा याकूब के अजय जाटव और बैरसिया नगर की मानसी शर्मा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर सबको गौरवान्वित किया है।

अजय जाटव: अभावों को बनाया अपनी ताकत, किए 10वीं में 95.5% हासिल

बैरसिया के ग्राम बरखेड़ा याकूब के रहने वाले अजय जाटव ने 10वीं की परीक्षा में 95.5% अंक हासिल किए हैं। अजय के पिता सुरेश जाटव मजदूरी कर परिवार पालते हैं। पिता के पसीने की कीमत को समझते हुए अजय ने दिन-रात मेहनत की और 500 में से 477 अंक प्राप्त किए। उनकी इस सफलता में उसके शिक्षकों अमर सर और राहुल सर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मानसी शर्मा-  कंडक्टर की बेटी ने रचा इतिहास, 12वीं में 93.8% किए हासिल

वहीं  बैरसिया नगर की 12वीं (बायोलॉजी) की परीक्षा में छात्रा मानसी शर्मा ने 93.8% अंक प्राप्त कर कमाल कर दिया। मानसी के पिता राजेश शर्मा एक निजी बस में कंडक्टर हैं। घर की तंगहाली के बावजूद उन्होंने मानसी की पढ़ाई में कभी आंच नहीं आने दी। मानसी ने अपनी सफलता से यह संदेश दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

इन दोनों होनहारों की उपलब्धि पर बैरसिया तहसील के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने खुशी जाहिर की है। इन बच्चों की सफलता न केवल उनके परिवारों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के उन हज़ारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है जो छोटे गांवों और सीमित संसाधनों के बीच रहकर बड़े सपने देखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News