कांग्रेस ने हमेशा गरीब और सर्वहारा वर्ग की चिंता की : सुनील शर्मा

11/13/2023 8:14:14 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ कांग्रेस ने हमेशा गरीब और बेसहारा लोगों की मदद की है। ये बात शनिवार को ग्वालियर विधानसभा 15 के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने चुनावी जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से कही। जनसंपर्क के दौरान सुनील शर्मा वार्ड 31 और 13 के गणपति बिहार साकेत नगर आर पी कॉलोनी तानसेन नगर क्षेत्र के नागरिकों से मिले मतदाताओं से 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस को वोट करने की बात कही।



सुनील शर्मा ने नागरिकों से कहा कि आपका एक वोट प्रदेश और ग्वालियर विधानसभा की तकदीर और तस्वीर बदल सकता है। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष यादव,जिला मीडिया प्रभारी रामेश्वर प्रजापति और युवा मोर्चा मंडल मंत्री अचल सिंह राठौर ने कांग्रेस की सदस्यता ली और सुनील शर्मा को जितने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से विकास के नाम खोखले वादे किए गए लेकिन अब जनता झूठी भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है। इसीलिए अब पूरी तरह से प्रदेश को भाजपा मुक्त करने की जरूरत है।

meena

This news is Content Writer meena