सीएम बघेल ने कहा बीजेपी को समझ में नहीं आता छत्तीसगढ़ का विकास, कार्यकर्ताओं का हो रहा है कांग्रेस से मोहभंग: बीजेपी

2/27/2022 11:11:27 AM

रायपुर (सत्येन्द्र शर्मा): छत्तीसगढ़ की सियासत इस समय पूरे उफान पर है। कांग्रेस बीजेपी में वार पलटवार का दौर जारी है। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार यहां प्रदेश के विकास को लेकर किए गए अपने कामों की फेहरिस्त गिनाती है, तो वही विपक्ष में बैठी बीजेपी, भूपेश बघेल सरकार को नाकाम बताती है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास कार्यों की उपलब्धियां बताते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से रूबरू होकर तमाम जानकारियां साझा कर रहे हैं। तो वही विपक्ष में बैठी बीजेपी, कांग्रेस सरकार को नाकाम बताते हुए जनता के साथ उनका छलावा सिद्ध करने पर तुली है।

सीएम बघेल का बीजेपी पर निशाना 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में संगठन के निर्वाचन अधिकारी के आने की जानकारी को साझा करते हुए कहा के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई है। संगठन के चुनाव के संबंध और प्रदेश कार्यकारिणी समेत सदस्यता अभियान को गति देने संबंधी बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए गए। मीडिया कर्मियों ने सीएम भूपेश बघेल से भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विषय में सवाल किया तो भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को समझ ही नहीं आता है, जो 3-4 बड़े उद्योगपति हैं, उनके ही विकास के बारे में समझ आता है।

बीजेपी को समझ में नहीं आता छत्तीसगढ़ का विकास  

भाजपा पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गांव के और ग्रामीण जनता के विकास के बारे में भारतीय जनता पार्टी को कुछ भी नहीं समझ आता है। दंतेवाड़ा में हो रही महुआ आदि की प्रोग्रेस उनको दिखाई नहीं देती। छत्तीसगढ़ में फलों का उत्पादन चावल आदि की सप्लाई और विकास भाजपा को समझ नहीं आता। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने समर्थन मूल्य घोषित किया। हम उपार्जन भी कर रहे हैं, जो छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार विकास हो रहा है। अर्थव्यवस्था भी मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर सवाल 

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल, भूपेश सरकार को लेकर आक्रामक नजर आये। बृजमोहन अग्रवाल का सीधा आरोप था कि प्रदेश में कांग्रेस का संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में बैठक का होना, उनका अंदरूनी मामला है। लेकिन भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल यह कहने से भी नहीं चूके कि कांग्रेस का सदस्यता अभियान इस बात की ओर इंगित कर रहा है कि आम जनता को छोड़िए कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता नहीं लेना चाह रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कांग्रेस से हो रहा है मोहभंग: बीजेपी 

भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बघेल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को 70 सीट से भी अधिक दी थी। अब वही जनता कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछ रही है कि विकास का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के लिए क्या किया। बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है। कांग्रेस पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता पार्टी की कार्यप्रणाली से खपा है। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर को याद करते हुए कहा कि वह देश भक्त थे। वीर सावरकर ने सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा नेहरू से लेकर गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल ने भी वीर सावरकर को नमन किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News