कांग्रेस और राहुल देश में भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं: उमा भारती

1/10/2020 12:09:53 PM

पन्ना (राजेश चौरसिया): बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नागरिकता संशोधन काननू को लेकर प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने सीएए को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर देश में भ्रम और झूठ की राजनीति करने के आरोप भी लगाए हैं। उमा भारती ने कहा, कांग्रेस और राहुल देश में भ्रम और झूठ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने किताबों में पढ़ा है कि सोनियां गांधी के पिता मुसोलनी (तानाशाह) की सेना में थे तो हमने तो नहीं पूछा कि उनके परिवार में भी तानाशाह के गुण तो नहीं आ गए हैं।

उमा भारती ने कहा कि सोनियां गांधी यहां आईं और नागरिकता ले ली। जब हमने उनसे नहीं पूछा तो देश के लोगों से नागकिरता के बारे में क्यों पूछेंगे? यह देश, देश के हर नागरिक का है। नागरिकता संशोधन काननू से देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता को खतरा नहीं है। उनका आरोप है कि कांग्रेस देश के मुसलमानों को बरगला रही है। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

कार्यक्रम में सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि नागरिकता देना और नहीं देना राज्यों का विषय ही नहीं होता है। नागरिकता देश की होती है प्रदेश की नहीं। यह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी भलिभांति जानते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस मानवीय विषय पर भी वे वोटों की फसल उंगाने का प्रयास कर रहें है। जो लोग बवाल कर रहे हैं। वे कभी भी मुसलमानों के शुभ.चिंतक नहीं हैं। कार्यक्रम में पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh