केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कार्यक्रम रद्द होने पर आमने सामने आई बीजेपी कांग्रेस

7/4/2022 3:16:57 PM

रायपुर (सतेंद्र शर्मा): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (tours of central minister giriraj singh) का दौरा रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील शुक्ला (sushil shukla) ने भाजपा (bjp) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की गुटबाजी से परेशान होकर और यहां का कार्यक्रम असफल हो इस भय के कारण केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (giriraj singh) ने अपना दौरा रद्द कर दिया है। जिस प्रकार से भाजपा के नेताओ में आपस में सामंजस्य का आभाव है और जो स्थिति भाजपा की प्रदेश में है, उसको देखते हुए गिरिराज सिंह (giriraj singh) को समझ आ गया है कि यह दौरा सुपर फ़्लॉप होने वाला है, इस कारण से दौरा रद्द कर दिया है। 

कांग्रेस के बयान पर बीजपी का पलटवार  

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरनी (shrichand sundrani raipur) कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वास्थ्य अचानक ख़राब होने के कारण उनका दौरा रद्द हुआ है। जब केंद्रीय मंत्री आ रहे थे, तो कांग्रेस (congress) का कहना था क्यों इसने अधिक केंद्रीय मंत्री आ रहे है। कांग्रेस का काम सवाल खड़े करना है। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh