कांग्रेस का आरोप, ज्यादातर दुष्कर्म मामलों में जुड़े लोगों को भाजपा नेताओं का संरक्षण

8/10/2018 7:01:23 PM

भोपाल : राजधानी के एक एनजीओ में हुए दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा और उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि मप्र में संस्थाओं के भीतर हो रहे दुष्कर्म के मामले में शिवराज सरकार की खामोशी बताती है कि दोषियों को सत्ता में बैठे लोगों का संरक्षण मिल रहा है।

गुप्ता ने भाजपा पर तीखा आरोप लगाया कि इस तरह के ज्यादातर मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम हैं। शोभा ओझा ने कहा कि बीते 15 साल में 2004 से लेकर 2016 तक मप्र दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक रहा। कुल 41 हजार 402 बेटियां दुष्कर्म का शिकार हुईं और 60 हजार से छेड़छाड़ की गई। आज भी मप्र की अदालतों में 85 हजार 383 मुकदमें महिलाओं के खिलाफ पेंडिंग हैं।



उन्होंने कहा कि हैरान करने वाली बात है कि भोपाल के एनजीओ की करतूत की रिपोर्ट मासूम बेटियों को धार में जाकर करानी पड़ी। पूरा विश्व आदिवासी दिवस मना रहा थो और मप्र के बैतूल में दुष्कर्म के बाद आदिवासी युवती जहर खाकर जान दे रही थी। अब तो सुप्रीम कोर्ट भी मप्र पर टिप्पणी कर रहा है। भाजपा सरकार के शासनकाल में बच्चों से दुष्कर्म के मामलों में 532 प्रतिशत वृद्धि हुई। खजुराहो में 14 साल की बच्ची, सतना में चार साल की बच्ची और मंदसौर में आठ की बच्ची से ज्यादती की गई। यह दर्दनाक व गंभीर है।

Prashar

This news is Prashar