राजगढ़ में आमने-सामने आए कांग्रेसी-भाजपाई, केपी ने दी घेराव की चेतावनी, तो हेमेंद्र बोले- आए तो खदेड़ देंगे

3/8/2022 6:46:06 PM

राजगढ़(सुनील सरावत): राजगढ़ जिले में भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई सोशल मीडिया से निकलकर जमीन पर आने वाली हैं क्योंकि भाजपा अब कांग्रेस के खिलचीपुर विधायक प्रियव्रतसिंह का घर घेरने की तैयारी कर रही है। वही युवक कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के तरीके को गलत बताते हुए। प्रदर्शकारियों को मौके से खदेड़ने की चेतावनी दी है। भाजपा और कांग्रेस के इस विवाद का कारण है एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री संपूर्णानंद शुक्ला जिनके कारण ही इस विवाद ने जन्म लिया है।

PunjabKesari

दरअसल एमपीईबी के अधीक्षण यंत्री(एसई) इन दिनों बिजली कंपनी के बकायेदारों से ताबड़तोड़ वसूली कर रहे हैं। जिसमें किसानों से जमकर कुर्की भी जा रही है। इसके विरोध में भाजपाई आ खड़े हुए लेकिन एसई ने एक न सुनी बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिला था जिसमें अधिक्षण यंत्री को हटाने के लिए कहा था। वही राजगढ़ के पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने काटे गए कनेक्शन पर नाराजगी जताते हुए धरना भी दिया था। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में जमकर चुटकी भी ली थी।

PunjabKesari

प्रियव्रत ने लगाए भाजपा अध्यक्ष पर 50 लाख लेने के आरोप
कार्यकर्ता सम्मेलन में आए दिग्विजय सिंह के मंच से खिलचीपुर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने विद्युत विभाग के ठेकेदारों से 25-50 लाख डिपॉजिट करने के लिए निर्देशित किया है। इससे भाजपा खेमे में हलचल मच गई थी। पैसे के आरोप लगे तो मामला प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तक भी पहुंचा। इसके बाद भाजपा ने मोर्चा खोला। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष केपी पवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 3 दिवस के अंदर खिलचीपुर विधायक पैसे लेने का सबूत नहीं दे पाए तो खिलचीपुर राज महल के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। अब ऐसे में कांग्रेस भी कहां रुकने वाली थी युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह चौहान ने इसी पोस्ट पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि महल के बाहर युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया तो उन्हें खदेड़ दिया जाएगा। साथ ही 10 मार्च को महल के भारी समर्थन मिलने का भी लिख दिया है। दोनों ही पार्टियों के यूथ विंग की ओर से चल रहे कोल्ड वार से जिले की राजनीति जरूर गर्मा चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News