सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान, झूठे वादे करके लोगों को करते हैं गुमराह- दीपचंद यादव

9/2/2022 1:38:47 PM

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): शमशाबाद में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बैठक रखी गई जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी दीपचंद यादव, सह प्रभारी अमित शर्मा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने सुझाव दिये। कांग्रेस वरिष्ठ नेता नर्वदा प्रसाद शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ को मजबूत किया जायेगा जिसके लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन पांच कार्यकर्ता की सूची तैयार की जा रही है जो आगामी चुनाव में बूथ को मजबूत करेंगे।

कांग्रेस जिला सह प्रभारी अमित शर्मा ने कहा कि कमलनाथ ने सभी नेताओं से स्पष्ट कहा कि जो कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव में कार्य न करना चाहते हो वह घर बैठे, कांग्रेस को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर सभी कार्य करें जिससे पार्टी मजबूत हो। कांग्रेस प्रभारी दीपचंद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को मुआवजा की क़िस्त नहीं डाली। भावन्तर योजना का अतापता नहीं है। युवा नौकरी के लिये परेशान हैं, मजदूर, व्यपारी वर्ग पर 28 प्रतिशत से अधिक जी एस टी लगाकर कर महंगाई की मार जनता झेल रही है। आमजन परेशान है। भाजपा झूठे वादे करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉक्टर मेहताब सिंह यादव, सिंधु विक्रम सिंह, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, श्रवण माहेश्वरी, चेतन विक्रम सिंह, सुधीर उपाध्याय, इंदर सिंह यादव, रमेश तिवारी, संदीप आर्य, धनराज धाकड़ अनुज यादव, राजेश दुबे, राम सिंह राजपूत, निरंजन सिंह यादव, सोनू यादव, नीरज यादव, कुलदीप रत्नाकर, भूरा पाल, पंचम सिंह किरार, वीरेन्द्र सोनी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

meena

This news is Content Writer meena