सरकार में आने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी ने कर दिया CM पद का एलान

12/6/2018 2:43:44 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। लेकिन कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने अभी से ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। कोलारस विधायक और प्रत्याशी महेन्द्र सिंह यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाई है। कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह ने हाल ही में कहा था कि, अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनके लिए वे अपनी कुर्सी तक छोड़ने के लिए तैयार हैं। महेन्द्र सिंह ने यह बात भोपाल में कही।


 
बता दें कि कमलनाथ ने भोपाल में अपने प्रत्याशियों की बैठक बुलवाई थी। इसमें मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए खास ट्रेनिंग दी जा रही है। इसी ट्रेनिंग में शामिल होने महेन्द्र सिंह भोपाल आए थे। इसी बीच मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो यहां की बागडोर युवा नेता को सौंपनी चाहिए।
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar