कांग्रेस ने 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले.. BSP जॉइन करने वाले अजब सिंह को फिर से मौका, बड़नगर में विधायक तो दो सीटों पर ये होंगे कैंडिडेट?

10/25/2023 1:12:04 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस ने सबको चौंका दिया है। दरअसल कांग्रेस ने अपने 4 प्रत्याशियों को बदल दिया है। आपको बता दें की कांग्रेस ने पहले सभी  229 सीटों पर अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए थे। लेकिन बाद में विरोध या किसी अन्य कारणों के चलते कांग्रेस ने इन 4 सीटों पर उम्मीदवारों को बदल दिया है।



किस किस सीट पर बदले गए उम्मीदवार...
कांग्रेस ने सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह विधायक अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। पिपरिया से गुरुचरण की जगह वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया है। बड़नगर से राजेंद्र सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल तो जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा है। आपको बता दें की अजब सिंह कुशवाहा को जब टिकट नहीं मिली तो वे बसपा में शामिल हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस ने उनकी घर वापसी करा दी, और सुमावली से उन्हें उम्मीदवार बना दिया। 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari