कांग्रेस का दावा- शिवराज के भाई ने किया था कर्जमाफी का आवेदन

5/9/2019 3:24:37 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कर्जमाफी को लेकर सियासी बवाल मच गया है। गुरूवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने परिवार के सदस्यों के कर्ज माफ होने के दावे को खारिज करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, उनके भाई रोहित सिंह चौहान और निरंजन सिंह ने कर्जमाफी के लिए फार्म ही नहीं भरा तो कर्जमाफी कैसे कर दी। शिवराज के इस जवाब पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए रोहित सिंह और निरंजन सिंह के कर्जमाफी के आवेदन पत्र जारी किये हैं।
 

कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि, कांग्रेस शिवराज का झूठ का पर्दाफाश कर रही है। हमने शिवराज को 21 लाख किसानों के कर्ज माफी की सूची सौपी थी। उन्होंने रोहित सिंह और निरंजन सिंह के आवेदन मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा शिवराज के भाई रोहित सिंह ने कर्ज माफी का आवेदन भरा था, शिवराज का झूठ सबके सामने आ गया है| नरेद्र मोदी, शिवराज सिंह को अब झूठ बोलना बंद कर देना चाहिए। प्रदेश का किसान कांग्रेस के साथ है|

suman

This news is suman