संभावित महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बैनर लगाकर मोदी सरकार को दी अग्रिम बधाई, कांग्रेसी बोले,- 10 मार्च के बाद बढ़ेंगी कीमतें

3/7/2022 1:26:30 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की जाएगी। इसे लेकर इंदौर में कांग्रेस ने अभी से तैयारी कर ली है। कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा 10 मार्च के बाद कमरतोड़ महंगाई की आशंकाओं के बीच अग्रिम शुभकामना के होर्डिंग लगाएं हैं। जिसमें पेट्रोल 125, डीजल 120 और सोयाबीन तेल का 200 रूपये बैनर पर लिखा है।

मोदी सरकार की करनी और कथनी में अंतर 

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि 5 राज्यों के चुनाव के कारण नवंबर महीने से केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल के भाव में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। जबकि क्रूड ऑयल 118 $ प्रति बैरल पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। जब पेट्रोल के दाम बढ़ने पर पेट्रोल डीजल की तेजी विदेशी बाजार पर ढोली जाती है। लेकिन 5 राज्यों में हार के डर से कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।

इवेंट मैनेजमेंट की सरकार: कांग्रेस 

आज अंतिम चरण के वोट डाले जा रहे हैं। उसके बाद सीधे सीधे 10 मार्च को परिणाम आने से पहले या बाद में पेट्रोल डीजल में भारी मूल्य वृद्धि मोदी सरकार द्वारा की जायेगी। खाने का तेल आज 170 रूपये किलो है। सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। थाली से दाल सब्जी के साथ साथ सब कुछ गायब है। मगर केंद्र की मोदी सरकार केवल और केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। हर व्यक्ति जो केंद्र सरकार से सवाल करें, वो देशद्रोही, हिंदू विरोधी हैं। कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी से आम आदमी इतना दुखी है कि आये दिन लोग आत्महत्या जेसे कदम उठा रहे हैं। मगर अंधी गूंगी सरकार के कान पर जू नहीं तक रेंग रही है। बढ़ती महंगाई को 10 मार्च के बाद बेतहाशा बढ़ाने की मोदी सरकार द्वारा देश वासियों को अग्रिम शुभकामना के होर्डिंग कांग्रेस ने लगाये हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News