राघौगढ़ में कांग्रेस का जलवा बरकरार, 24 में से जीती 16 सीटें

1/23/2023 3:31:52 PM

मुरैना (मिस्बाह नूर): मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ में कांग्रेस ने अपनी साख बचा ली है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर कांग्रेस के अभेद्य किले को भेदने में नाकाम रही। हालांकि सत्ताधारी दल ने पहले से दोगुनी सीटें जीतकर अपनी ताकत जरूर दिखाई है। राघौगढ़ के आईटीआई कॉलेज में हुई मतगणना के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अंतिम नतीजे आने के बाद राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका के 24 वार्डों में 16 पर कांग्रेस और 8 पर भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। इससे पहले साल 2017 में हुए राघौगढ़-विजयपुर नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 20 और भाजपा ने 4 सीटें जीती थीं।

आंकड़ों के मुताबिक इस बार कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान हुआ है, वहीं इतनी ही सीटें का भाजपा को फायदा हुआ है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान राघौगढ़ का किला फतेह करने का दावा करने वाली भाजपा जादुई आंकड़ें से काफी दूर रह गई और कांग्रेस ने जलवा बरकरार रखते हुए प्रदेश की सबसे धनी नगरपालिका में अपना अध्यक्ष बनाने की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

meena

This news is Content Writer meena